फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dumper turns uncontrolled, Helper dies

अनियंत्रित होकर डंपर पलटा, हेल्पर की मौत

Fri, 15 May 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Dumper turns uncontrolled, Helper dies
रेहड़ में बनैली नदी के पुल का रेलिंग तोड़कर मिट्टी से भरा डंपर पलटा। - फोटो : BIJNOR
अनियंत्रित होकर डंपर पलटा, हेल्पर की मौत
विज्ञापन

रेहड़। शुक्रवार को मिट्टी से भरा डंपर पीली डैम कॉलोनी के निकट अनियंत्रित होकर बनैली नदी के पुल का रैलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक मामूली घायल हो गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे फोरलेन निर्माण में मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है। मानियावाला में चल रहे सड़क निर्माण में दर्जनों डंपर मिट्टी भरान के काम में लगे हैं। दहलावाला निवासी वसीम शुक्रवार की सुबह डंपर से मिट्टी लेकर आ रहा था। बादीगढ़ कल्लूवाला मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पीली डैम कॉलोनी के सामने बनैली नदी के पुल की रैलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा। इसमें थाना ठाकुरद्वारा के गांव शाहबाजपुर निवासी हेल्पर मुनाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वसीम को मामूली चोटें आ गईं। दोनों को पीएचसी ले जाया गया। नाजुक हालत के चलते उसे मुनाजिर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। चालक को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed