{"_id":"632f51019d4c172151299e63","slug":"due-to-unseasonal-rains-rivers-remain-in-spate-alert-bijnor-news-mrt606732091","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसम बरसात से नदियों में उफान बरकरार, अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसम बरसात से नदियों में उफान बरकरार, अलर्ट
विज्ञापन
बिजनौर के गांव रावली में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटे के ऊपर से बहता पानी और गुजरता साईकिल सवा?
- फोटो : BIJNOR
बेमौसम बरसात से नदियों में उफान बरकरार, अलर्ट
बिजनौर। बेमौसम बरसात से गंगा और उसकी सहायक नदियों में उफान बरकरार बना हुआ है। पहाड़ ही नहीं बल्कि मैदानी इलाके में भी बदरा जमकर बरस रहे हैं। रात में भारी बरसात होने के बाद शनिवार को भी दिनभर बादल थम थम कर बरसते रहे। उधर, नदियों में उफान और बाढ़ का पानी भरने की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम और एसपी ने अधिकारियों के संग गंगा के तटीय इलाकों में पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। खादरवासियों को नाव से गंगा पार नहीं करने की हिदायत दी गई।
शनिवार को भी दिनभर मौसम बरसाती बना रहा। पिछले तीन दिनों से थम थम कर हो रही बारिश से गंगा, मालन, कोटावाली, रवासन, रामगंगा, खोह और सूखरो में उफान है। कोटावली नदी में उफान से हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे में कोटावाली नदी के रपटे पर पानी आने से दिन में कई बार वाहनों के पहिये थम गए। पानी उतरने के बाद ही वाहनों को रवाना किया। बता दें कि पहाड़ और जिले में जमकर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से गंगा में उफान बना हुआ है। शनिवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219 मीटर बना रहा। जोकि खतरे के निशान से महज एक मीटर दूर है। वहीं बिजनौर बैराज से गंगा में 58 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि हरिद्वार के भीमगौडा बैराज से गंगा में शाम चार बजे 66 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
लगातार हो रही बारिश और नदियों में उफान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। शनिवार की दोपहर डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश कुमार ने मंडावर थाना क्षेत्र में गंगा के तटीय इलाके का दौरा किया। उन्होंने गंगा की धारा से हो रहे कटान का जायजा लिया। वहीं आसपास के ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से कहा कि नाव के सहारे भी गंगा के पार आने जाने की कोशिश न की जाए। साथ ही गंगा से दूर रहने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों से कहा गया कि प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं, विपरीत हालातों में तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी।

बिजनौर के गांव रावली में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से नाव से जाते लोग।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन