{"_id":"62e6d14860a076151c6007c5","slug":"due-to-the-rain-of-the-mountain-the-water-level-in-the-ganges-increased-bijnor-news-mrt5992883124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खतरा: गंगा में चेतावनी बिंदु पर पहुंचा निशान, खादर इलाकों में पानी भरना शुरू, जानें- बिजनौर के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खतरा: गंगा में चेतावनी बिंदु पर पहुंचा निशान, खादर इलाकों में पानी भरना शुरू, जानें- बिजनौर के हालात
Mon, 01 Aug 2022 09:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 09:22 AM IST
सार
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों के लिए खतरा बढ़ रहा है। बताया गया कि बिजनौर बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से केवल आधा मीटर ही दूर है।
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर गंगा का बढ़ा जलस्तर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पहाड़ और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में उफान आया है। बिजनौर बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से केवल आधा मीटर ही दूर है। अगर बारिश जारी रही तो जल्द ही खतरे के निशान को छू सकती है।
विज्ञापन
रविवार को बिजनौर बैराज पर जलस्तर 219.50 मीटर रहा, जबकि शनिवार को 219.20 मीटर बना हुआ था। एक ही दिन में 0.30 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। बताया गया कि बिजनौर बैराज पर खतरे का निशान 220 मीटर है। यहां तक जलस्तर पहुंचते ही बाढ़ के हालात पैदा हो जाते हैं। रविवार की शाम बिजनौर बैराज से एक लाख 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि शनिवार को बिजनौर बैराज से 66 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन
हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से रविवार की सुबह छह बजे गंगा में एक लाख तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज के बाद भी गंगा में कई सहायक नदियां आकर मिलती हैं। सहायक नदियों में उफान के चलते भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अफसरों की लापरवाही का गजब हाल: कागजों में अधूरा था गंगा पुल, फिर भी दौड़ रहे थे वाहन, टल गया ये बड़ा हादसा
बता दें कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते खादर इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। गंगा के आसपास के खेतों में पानी भरा हुआ है। पुलिस ने गंगा की तरफ नहीं जाने की लोगों को हिदायत दी है।