फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Due to high temperature, mango trees blossom

Bijnor News: तापमान ज्यादा होने से आम के पेड़ों पर बौर

Sat, 22 Feb 2025 09:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 22 Feb 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Due to high temperature, mango trees blossom
बिजनौर। बदले मौसम का मिजाज गेहूं ही नहीं आम के बौर पर भारी पड़ रहा है। जनपद बिजनौर में किरतपुर, मंडावर, नांगल आदि क्षेत्र में आम के बाग ज्यादा है। यहां के आम की आपूर्ति अन्य राज्य ही नहीं देशों तक सप्लाई होती है। किसानों के लिए इस बार मौसम सबसे बड़ी समस्या बन रहा है। जिले के तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बढ़ती गर्मी से गेहूं का उत्पादन पर प्रभावित होगा, वहीं आम के उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है तापमान ज्यादा होने से आम का बौर पहले आ गया है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी आर एन वर्मा ने बताया कि मौसम गर्म ज्यादा होने से पेड़ों पर आम का बौर ज्यादा है। यदि आगे मौसम अनुकूल नहीं रहा है, तो आम की पैदावार पर असर आएगा। उन्होंने बताया कि आम की अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए बौर को सुरक्षित रखने की सलाह दी जाएगी। आम के बौर में लगने वाले मिज कीट मंजरियों, तुरंत बने फूलों एवं फलों तथा बाद में मुलायम कोपलों में अंडे देते हैं। जिसकी सूड़ी अंदर ही अंदर खाकर क्षति पहुंचाती है। किसानों को आम ज्यादा उत्पादन के लिए गाइड लाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed