फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drunken youth shot woman in Lambakheda village

Bijnor News: गांव लांबाखेड़ा में शराबी युवक ने महिला को मारी गोली

Sun, 25 Aug 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth shot woman in Lambakheda village
- मामूली कहासुनी पर की वारदात, महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया
विज्ञापन


- आरोपी युवक घटना के बाद मौके से फरार, पुलिस ने अफसरों ने की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। गांव लांबाखेड़ा में मामूली कहासुनी में शराबी युवक ने शुक्रवार की रात मायके आई महिला के गोली मार दी और फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, एसपी पूर्वी और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया।

ग्राम लांबाखेड़ा निवासी राजाराम सिंह के यहां पोता हुआ था, जिसकी खुशी में उसकी पुत्री पूनम कुमारी निवासी ग्राम बेनीपुर कोपा थाना बढ़ापुर आई हुई थी। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे घर पर महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी रजनीश कुमार पुत्र दिग्विजय सिंह नशे की हालत में उनके घर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

कारण पूछने पर परिजनों से झगड़ने लगा। इसके बाद युवक अपने घर पर गया और तमंचा लाकर गोली चला दी। गोली पूनम कुमारी के पेट पर लग गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल महिला को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ सर्वम सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन







मामूली कहासुनी को लेकर युवक रजनीश ने महिला पर गोली चला दी थी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है। - धर्म सिंह मार्छल, एसपी पूर्वी धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed