{"_id":"6993739e58f2ddf57e0e8bac","slug":"drug-dealer-falls-into-ganga-police-rescue-him-bijnor-news-c-27-1-bij1027-172625-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा में गिरा दवा कारोबारी, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा में गिरा दवा कारोबारी, पुलिस ने बचाया
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज से अचानक दवा कारोबारी सुधाकर रस्तौगी गंगा में गिर गए। लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद गोताखोर गंगा कूद गए। उन्होंने दवा कारोबारी को काफी मशक्कत के बाद गंगा से बाहर निकाला।
सुधाकर रस्तोगी सिविल लाइन स्थित मेडिसिन प्वाइंट के संचालक हैं। सोमवार सुबह वह बिजनौर गंगा बैराज गेट नंबर 21 पर पहुंचे। इस दौरान अचानक गंगा में गिर गए। गोताखोरों ने मोटरबोट की मदद से उसे बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे रामराज थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दवा कारोबारी को परिजनों को सौंप दिया है। व्यापारी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मछलियों को दाना डालते समय उनका पैर फिसल गया। बता दें कि दिसंबर 2025 में नारोटिक्स टीम ने सुधाकर रस्तौगी के मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर प्रतिबंधित दवाई जब्त की थी। इस प्रकरण में उस पर मुकदमा भी दर्ज है, तभी से सुधाकर फरार था।