फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drop in temperature, cold wave increases winter

Bijnor News: तापमान में गिरावट, शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी

Tue, 31 Dec 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 31 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drop in temperature, cold wave increases winter
बिजनौर। जिले में सर्दी का प्रकोप शुरू हो गया है। तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। दिन में चली शीतलहर ने भी सर्दी बढ़ा दी। सोमवार को दिन का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस सीजन में सोमवार का दिन सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

जिले के तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं, दिन में धूप भी नहीं निकली। जिससे लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हुआ। दिनभर करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप नहीं निकलने से एक दिन में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट होगी। जिससे लोगों को अधिक सर्दी सताएगी। कोहरा छाया रहने की संभावना है।

कोहरा छाने से थमी वाहनों की रफ्तार : सोमवार को कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गई। घने कोहरे में दृष्यता भी बहुत कम रही। रोडवेज बसें देरी संचालित हुई। सुबह पांच बजे जाने वाली बसें करीब आधा देरी से चलीं। इससे यात्रियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed