{"_id":"58cad6634f1c1b702132a158","slug":"driver-union-strike-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक संघ की बेमियादी हड़ताल शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक संघ की बेमियादी हड़ताल शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में राजकीय वाहन चालक संघ राजस्व विभाग ने प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ एडीएम प्रशासन के वाहन चला रहे सफाईकर्मी को हटाने की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर चला गया है।
बृहस्पतिवार को राजकीय वाहन चालक संघ राजस्व विभाग ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। वाहन चालक संघ का आरोप है कि प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। संघ ने प्रशासन से एडीएम प्रशासन की गाड़ी पर तैनात सफाईकर्मी जितेंद्र को हटाने व उसके स्थान पर वाहन चालक को तैनात करने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांग की अनदेखी की है। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक सफाईकर्मी को हटाकर चालक की तैनाती नहीं की जाएगी वह हड़ताल पर ही रहेंगे। राजकीय वाहन चालक संघ व उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने भी राजकीय वाहन चालक संघ को समर्थन दिया है। हड़ताल में जिलाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, पवन कुमार, अफजाल अहमद, शौराब, नदीम, धनीराम आदि मौजूद रहे।