फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Driver's nap overturned bus

बिहार जा रही बस खाई में पलटी

Tue, 20 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Driver's nap overturned bus
चालक की झपकी से बस खाई में पलटी
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। चालक को झपकी लग जाने से लुधियाना से बिहार का रही टूरिस्ट बस बिजनौर मार्ग पर अहीरपुरा के नजदीक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटने से 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलां को पीएचसी एवं सीएचसी में भर्ती कराया। एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सोमवार को यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस लुधियाना से बिहार जा रही थी। बस में करीब 50 सवारियां थीं। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बस बिजनौर मार्ग पर अहीरपुरा के समीप पहुंची तभी अचानक बस चालक को झपकी लग गई। जिससे ब अनियंत्रित हो गई और खाई में जा पलटी। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बस पलटने से 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों संगीता पत्नी राम भरोसे, राम भरोसे पुत्र राम प्रभु निवासी देवरिया, बृजभान निवासी कुशीनगर, राहुल पुत्र शत्रुघ्न निवासी जिला वैशाली बिहार, रायचंद निवासी गोपाल गंज बिहार, दीपक निवासी दीपल बिहार समेत करीब शामिल रहे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने भी हादसे वाले स्थान पर पहुंचे और घटना का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed