{"_id":"68166cd33966adb1980c7be4","slug":"drinks-were-spilled-in-the-party-held-in-indira-park-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-149016-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: इंदिरा पार्क में हुई पार्टी, छलके जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: इंदिरा पार्क में हुई पार्टी, छलके जाम
विज्ञापन
बिजनौर के इंदिरा पार्क में पार्टी के बाद खाली पड़ी शराब की बोतलें। स्राेत वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर के एक मात्र पार्क अब शराब पार्टी का अड्डा बन गया है। शुक्रवार की रात एक लेखपाल ने जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया। जिसमें रातभर जाम छलके। सुबह लोग घूमने पहुंचे तो शराब की बोतलें बिखरी मिलीं। वहीं, वन विभाग बेसुध नजर आया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो डीएम ने जांच शुरू कराई है।
लाखों रुपये लगाकर बैराज रोड स्थित इंदिरा पार्क का सुंदरीकरण किया गया था। दो कैंटीन भी यहां शुरू हुई। शुक्रवार की रात तहसील के एक लेखपाल ने बेटी के जन्मदिन के लिए कैंटीन बुक कर ली। यहां पर रात में पार्टी हुई। बताया गया कि पार्टी में मेहमानों को शराब भी परोसी गई। सुबह लोग घूमने पहुंचे तो रास्ते में ही मेज पर शराब और गिलास, खाने का सामान बिखरा पड़ा था। इसके अलावा पार्क में भी मेज के चारों ओर शराब की बोतलें पड़ी हुई थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
पास में डीएफओ और रेंजर ऑफिस, सभी बेखबर : कमाल यह है कि जहां शराब पार्टी चल रही थी, उससे 50 कदम की दूरी पर ही वन विभाग के रेंजर का ऑफिस था। इसके अलावा दूसरी ओर डीएफओ ऑफिस बना है। दोनों ओर वन विभाग के अधिकारी होने के बावजूद रातभर पार्क में शराब चलती रही। वहीं इस मामले में रेंजर महेश गौतम का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि रात में वहां क्या हो रहा है।