फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drinking water supply of three villages stalled for a week

हफ्तेभर से तीन गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 12 Aug 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply of three villages stalled for a week
हफ्तेभर से तीन गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव हरचंदपुर स्थित जल निगम के नलकूप से पिछले एक सप्ताह से नांगलसोती के तीन गांवों की पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।

गांव हरचंदपुर स्थित जल निगम के नलकूप व ओवरहेड टैंक से हरचंदपुर, मायापुरी, चमरौला, सोफतपुर, महमसापुर, लालपुरमान, ढोलापुरी गांव को पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से तीन गांव सोफतपुर, महमसापुर और लालपुरमान में पेयजल आपूर्ति बाधित है। ग्रामीण सोनू, राजीव कुमार, रोबिन, निपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह आदि का कहना है कि पेयजल आपूर्ति न होने से उन्हें हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं जल निगम के जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव सोफतपुर के निकट भूमिगत पाइपलाइन के वाल्व में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई है, जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed