फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drinking water supply of seven villages stopped

सात गांवों की पेयजल आपूर्ति रोकी

Thu, 02 Sep 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply of seven villages stopped
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर स्थवित जल निगम का ओवरहैड टैंक। - फोटो : NAZIBABAD
सात गांवों की पेयजल आपूर्ति रोकी
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। उपभोक्ताओं द्वारा पेयजल कनेक्शन का बकाया जमा नहीं करने पर जल निगम ने बृहस्पतिवार को नांगलसोती के सात गांवों की पेयजल आपूर्ति बंद कर दी। जिससे इन गांवों के 486 परिवारों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर स्थित जल निगम के नलकूप व ओवरहेड टैंक से गांव हरचंदपुर, मायापुरी, चमरौला, लालपुर मान, सौफतपुर, ढोलापुरी, महमसापुर में पेयजल आपूर्ति की जाती है। सातों गांवों से पेयजल के 486 कनेक्शन जुड़े हैं। बृहस्पतिवार को कनेक्शन धारकों पर बकाया होने के कारण जल निगम के अधिकारियों ने नलकूप व ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति बंद करा दी। जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में इंडिया मार्का टू हैंड पंप की संख्या कम होने के कारण अधिकांश लोग जल निगम की पेयजल आपूर्ति पर ही निर्भर हैं। ऐसे जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति बंद करने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, जल निगम के जेई कुलदीप सिंह का कहना है कि कनेक्शन धारकों से मार्च 2020 तक 1,25,000 रुपये की वसूली हुई है, जबकि उपभोक्ताओं पर 3,50,000 बकाया है। इस स्थिति में पेयजल आपूर्ति करना संभव नहीं है। पेयजल आपूर्ति बंद करने से पूर्व क्षेत्र में अनाउंसमेंट कराकर कनेक्शन धारकों को अल्टीमेटम दे दिया था। बकाया वसूली होने पर ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया जमा करने वाले उपभोक्ताओं में रोष
गेहूं के साथ घुन भी पिसता है यह कहावत हरचंदपुर स्थित जल निगम के ओवरहेड टैंक से जुड़े कनेक्शन धारकों पर बिल्कुल सटीक बैठती है। जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति बंद करने से बकाया बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के समक्ष भी पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। कनेक्शन धारक प्रवीण कुमार, वेदपाल सिंह, नवाब, बाबूराम, बुध सिंह, अजयपाल, रामू, राजेश ने पेयजल आपूर्ति बंद करने रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बकाया बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की पेयजल आपूर्ति बंद करना गलत है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed