{"_id":"5e4830508ebc3ee5d0607f8b","slug":"drinking-water-crisis-in-devendra-nagar-kauria-village-nazibabad-news-mrt469178586","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र नगर कौड़िया गांव में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र नगर कौड़िया गांव में पेयजल संकट
विज्ञापन
नजीबाबाद के देवेंद्र नगर कौड़िया में उत्तराखंड सीमा से पानी लाती महिलाएं
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवेंद्र नगर कौड़िया गांव में पेयजल संकट
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत मोटाढाक के गांव देवेंद्र नगर कौड़िया में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। एसडीएम नजीबाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल से गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
देवेंद्र नगर कौड़िया निवासी योगी जगत नारायण के नेतृत्व में भारत सिंह राणा, महावीर सिंह, मंजीत सिंह, बबीता देवी, रुद्रा देवी, गंगोत्री देवी, नरेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण एसडीएम संगीता को ज्ञापन सौंपकर सीमांत गांव में काफी समय से पेयजल संकट की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि मोटाढाक में जल निगम की पेयजल आपूर्ति ठप होने पर काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्राथमिक स्कूल सहित चार स्थानों पर इंडिया मार्क -2 हैंडपंप से दूषित पानी आने से क्षेत्रवासियों और बच्चों के स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। एसडीएम संगीता ने ग्रामीणों को पेयजल संकट दूर कराने का आश्वासन दिया।
कोटद्वार सीमा से लाते हैं पानी
सीमांत गांव देवेंद्र नगर कौड़िया में पेयजल संकट समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने महिलाओं को शुद्ध पानी के लिए कोटद्वार (उत्तराखंड) सीमा में जाना पड़ता है। पीने के पानी और खाना बनाने के लिए महिलाएं, युवतियां और परिजन रोजाना काफी दूर पानी लाने में कड़ी मशक्कत करते हैं। देवेंद्र नगर कौड़िया में ग्राम पंचायत मोटाढाक की ओर से पेयजल संकट दूर करने के लिए पांच हजार लीटर क्षमता की टंकी बनवाकर इसमें सबमर्सिबल पंप लगाया गया था। सौरऊर्जा से संचालित पंप का सौरऊर्जा सिस्टम वर्तमान में नदारद है।