{"_id":"5ed29a3e8ebc3e90240f853f","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-duda-colony-bijnor-news-mrt4840895162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
डूडा कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया
अफजलगढ़। नगर स्थित डूडा कॉलोनीवासियों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
कॉलोनीवासी गिरीशचंद गुप्ता, अरकम, इशरार, इकबाल, यूसुफ, प्रकाश, वीरेंद्र, राजू व आलम आदि का कहना है कि कॉलोनी में 184 आवास हैं। इसमें करीब 600 लोग रहते हैं। इनके लिए मात्र चार ही सरकारी हैंडपंप हैं। एक हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। कॉलोनीवासी केवल तीन नलों के सहारे ही पानी की जरूरत पूरा करते हैं। उन्हें रोजमर्रा के काम नहाने कपड़े धोने, खाना बनाने के अलावा पीने के पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें जरूरत पड़ने पर दूर से भी पानी ढोना पड़ता है। कालोनिवासियों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से टैंकर से उन्हें पानी उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन लॉकडाउन होने के बाद से टैंकर से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कई बार अधिकारियों सहित डीएम तक से भी गुहार लगाई, लेकिन समाधान नहीं कराया गया। इस संबंध में पालिका ईओ कौशल कुमार ने दावा किया कि शीघ्र कॉलोनीवासियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।