{"_id":"62c0939eaaac9e5d99001b3b","slug":"dr-dharamvir-singh-transferred-dinesh-singh-became-sp-bijnor-news-mrt595400186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. धर्मवीर सिंह का तबादला, दिनेश सिंह बने एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. धर्मवीर सिंह का तबादला, दिनेश सिंह बने एसपी
विज्ञापन
बिजनौर के नए एसपी दिनेश सिंह
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. धर्मवीर सिंह का तबादला, दिनेश सिंह बने एसपी
बिजनौर। बिजनौर के एसपी रहे डॉ. धर्मवीर सिंह तबादला हो गया है, जिन्हें मेरठ पीएसी भेजा गया है जबकि एसपी बिजनौर दिनेश सिंह बनाए गए हैं। डॉ. दिनेश सिंह बिजनौर में पहले एएसपी सिटी और एएसपी देहात भी रह चुके हैं।
शनिवार को शासन ने आईपीएस की तबादला सूची जारी की, जिसमें बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह का तबादला सेनानायक छठवीं वाहिनी पीएसपी मेरठ के लिए कर दिया गया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बिजनौर एसपी का चार्ज 17 अगस्त 20 को लिया था। डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस और जनता के बीच मधुर व्यवहार बनाए रखने के लिए हमेशा काम किया। वे खुद भी जनता के बीच मधुर व्यवहार को लेकर लोकप्रिय रहे हैं। इनके कार्यकाल में ही मजबूत पैरवी के चलते कुख्यात मुनीर को कोर्ट ने करीब डेढ़ माह पहले ही फांसी की सजा सुनाई गई। डॉ. धर्मवीर सिंह की जगह दिनेश कुमार सिंह को बिजनौर एसपी बनाया गया है। उधर, एसपी के तबादले को स्योहारा में हुए खनन के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।