फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DPR ready to set up sewage treatment plants in four cities of the district

Bijnor News: जिले के चार शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने को डीपीआर तैयार

Sat, 20 Jan 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
DPR ready to set up sewage treatment plants in four cities of the district
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
बिजनौर। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की कवायद आगे बढ़ने लगी है। दरअसल शहरों से निकलने वाला गंदा पानी अब सीधे नदियों में नहीं डाला जाएगा। इसके लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाने हैं। चार पालिकाओं में प्लांट लगाने के लिए डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। बाकी दो के लिए जमीन तलाशी जा रही है। इसके बाद अन्य निकायों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बिजनौर शहर में पहले ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू है। जिससे शहर के नालों को जोड़ा जा चुका है। हालांकि घरों से निकलने वाले सीवेज के अभी कनेक्शन होना बाकी है। अब जिला मुख्यालय के अलावा बाकी छह शहरों में भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने हैं। शेरकोट, धामपुर, चांदपुर और किरतपुर में प्लांट के लिए जमीन मिल चुकी है। साथ ही इनकी डीपीआर यानि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन चुकी है। नगीना और नजीबाबाद में अभी जमीन नहीं मिली है। इन दोनों जगहों पर जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही इनकी भी डीपीआर बनाकर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


- प्रदूषण से जूझ रही मालन को मिलेगी संजीवनी
मालन नदी में नजीबाबाद शहर का पानी नालों के जरिए पहुंचता है। हालांकि नगर पालिका दावा करती है कि चेकडैम और नालों पर उपकरण लगाकर काफी हद तक गंदगी रोकी जाती है, इसके बावजूद नदी में प्रदूषण बढ़ता है। ऐसे में नजीबाबाद में एसटीपी प्लांट लगता है तो प्रदूषण से इस नदी को काफी छुटकारा मिल जाएगा। वहीं रावली में जाकर मालन गंगा में मिलती है, जिससे गंगा में भी प्रदूषण का स्तर घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जहां नदी में गिर रहे नाले, वहां पहले चरण में होगा काम
जलनिगम शहरी एसटीपी प्लांट को लेकर योजना तैयार कर रहा है। पहले चरण में ऐसे निकायों का शामिल किया जाएगा, जहां सीधे तौर पर शहर या कस्बे का पानी नदी या नहर में गिर रहा है और फिर यह गंगा या अन्य बड़ी नदियों तक पहुंच है। योजना सफल रही तो नदियों को शहरों के प्रदूषित पानी से बड़े स्तर पर राहत मिल जाएगी।

- नगर पालिकाओं के माध्यम से नजीबाबाद और नगीना में जमीन की तलाश चल रही है। इससे पहले कुछ जगहों पर जमीन मिल चुकी है और वहां के प्रस्ताव जा चुके हैं। इससे नदियों में पानी ट्रीटमेंट के बाद ही जाएगा। - विनय कुमार, एडीएम प्रशासन, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed