फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dowry harassment case registered against 13 people

13 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Mon, 19 Sep 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered against 13 people
13 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव शहजादपुर निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
नांगलसोती के गांव शहजादपुर निवासी नाजरीन ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। महिला का कहना था कि करीब पांच साल पूर्व उसकी शादी साहनपुर निवासी दिलशाद से हुई थी। शादी के दौरान उसके पिता अतीक ने ससुराल पक्ष को नगदी, बाइक और आभूषण सहित काफी सामान दिया था, लेकिन इस सबसे उसका ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। ससुराल पक्ष नाजरीन से बार-बार दो लाख रुपये नकद और कार की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने महिला से मारपीट की और कई बार जान से मारने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे नाजरीन के परिजनों के सामने महिला के पति दिलशाद ने उसे तीन तलाक का फरमान सुना दिया।

पीड़िता ने परिजनों के साथ बिजनौर पहुंचकर एसपी से ससुराल पक्ष की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर नांगलसोती पुलिस ने नाजरीन के पति दिलशाद, ससुर अब्दुल हकीम और सास छोटी बानो, जेठ, जेठानी, देवर, ननद समेत 13 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed