फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Download E-Epic People: DM

ई-एपिक डाउनलोड करें लोग: डीएम

Wed, 03 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Download E-Epic People: DM
ई-एपिक डाउनलोड करें लोग: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम ने कहा है कि जिले के लोग ई-एपिक डाउनलोड करें।
डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा ई-एपिक (इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2021 को किया गया था। यह ई-एपिक सामान्य ईपिक का पीडीएफ संस्करण है, जिसे प्रमाणिक और सुरक्षित क्यू आर रीडर एप्लीकेशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है। इसे मोबाइल पर अथवा कंप्यूटर पर स्व-मुद्रण योग्य रूप में डाउनलोड करने के बाद इसे मतदाता अपने मोबाइल पर स्टोर कर, डिजी लॉकर पर अपलोड कर सकता है या इसे प्रिंट करते हुए लेमिनेट भी कर सकता है। https://voterportal.cci.gov.in या https://nvsp.in/ या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप से ई-एपिक को डाउनलोड किया जा सकता है।

उन्होंने जन सामान्य का आह्वान किया कि ऐसे मतदाता जिन्होंने अभी तक अपना ई-एपिक डाउनलोड नहीं किया है, उनके ई-एपिक को डाउनलोड करने की कार्यवाही पूर्ण कराने के लिए सात मार्च रविवार व 13 मार्च शनिवार को जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी पोलिंग स्टेशनों, मतदेय स्थलों पर कैंप लगेंगे। उक्त कैंप में मतदाताओं की सहायता के लिए बीएलओ उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed