फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doubt on wife became the reason for the couple's murder

पत्नी पर शक बना खूनखराबे की वजह

Sun, 17 Jan 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Doubt on wife became the reason for the couple's murder
स्योहारा के ग्राम गांव चक महमूद सानी उर्फ विरामपुर में सास ससुर की हत्या के बाद जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
पत्नी पर शक बना दंपती की हत्या की वजह
विज्ञापन

बिजनौर। स्योहारा थाने के गांव चक महमूद साहनी गांव में रिजवान पूरे परिवार की हत्या करने के इरादे से आया था। उसके निशाने पर पत्नी भी थी पर वह नजर नहीं आई। पत्नी सामने आ जाती तो वह उसे भी मार डालता। रिजवान को शक था कि उसकी पत्नी के अपने जीजा से संबंध हैं। पत्नी का जीजा ससुराल में ही रहता है।
रिजवान को शादी के बाद से ही अपनी पत्नी पर शक था, वह पत्नी पर नजर रखता था। गांव वालों के मुताबिक साढ़ू फहीमुद्दीन से बढ़ती नजदीकियां उसे अच्छी नहीं लगती थीं। पत्नी पर शक के कारण ही रिजवान ने तीन माह पहले जंगल में ले जाकर उसे पीटकर पेड़ से बांध दिया था। तब भी वह पत्नी अंजुम की हत्या करना चाहता था। तब से अंजुम मायके में रह रही थी। रिजवान उसे अपने घर ले जाना चाहता था। लेकिन पत्नी जाने को तैयार नहीं थी। ससुराल वाले भी अंजुम को नहीं भेजते थे। अंजुम का जीजा फहीमुद्दीन भी ससुराल में रहता है। जिसके कारण रिजवान का पत्नी को लेकर शक और बढ़ता गया। रिजवान हत्या करने के लिए बड़ा चाकू अपने साथ लाया था। चाकू से ही उसने सबसे पहले ससुुुर अब्दुल मलिक की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। उसके बाद में सास व साढू़ पर हमला बोला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रिजवान पूरे परिवार का खत्मा करना चाहता था। अंजुम भी उसके निशाने पर थी। इस इरादे से ही वह चाकू लेकर रात में घर में घुसा। उसके सामने जो भी आया उस पर ही उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। लेकिन अंजुम उसके सामने नहीं आई। अगर वह सामने आ जाती तो रिजवान उसे भी मार डालता। घटना के दौरान रात में पत्नी अंजुम कपड़ों की सिलाई में व्यस्त थी। जब तक शोर शराबा सुनकर वह बाहर आई तब तक रिजवान घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। रिजवान तीन दिन पूर्व अपने घर से निकला था। अंजुम की बड़ी बहन से फहीमुद्दीन की शादी हुई है। स्योहारा के एसओ नरेंद्र गौड़ के मुताबिक पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की कई टीम रिजवान की तलाश में लगी हैं। रिजवान के पकड़े जाने पर सब बात सामने आ जाएगी।

स्योहारा के ग्राम गांव चक महमूद सानी उर्फ विरामपुर में सास ससुर की हत्या के बाद गमजदा परिजन।

स्योहारा के ग्राम गांव चक महमूद सानी उर्फ विरामपुर में सास ससुर की हत्या के बाद गमजदा परिजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed