फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   double murder in Bijnor, chacha bhateeja shot dead while they were returning from farms

दोहरे हत्याकांड से दहला बिजनौर: कार सवार बदमाशों ने चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना

Sun, 09 May 2021 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 May 2021 10:47 AM IST
सार

 -रविवार की सुबह भूसा लेकर खेल से वापिस लौट रहे थे चाचा-भतीजे, कार में सवार होकर आए थे हत्यारोपी  

विज्ञापन
double murder in Bijnor, chacha bhateeja shot dead while they were returning from farms
bijnor murder news - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार सुबह दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। जिले के धौकलपुर क्षेत्र में खेत से भूसा लेकर आ रहे चाचा भतीजे को कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने गोलियों से भून दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक साल पहले हुई गांव में हत्या का बदला देने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उधर कोतवाली शहर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धौकलपुर निवासी धीर सिंह अपने भतीजे अंकुर के साथ खेत में ट्रैक्टर ट्राली लेकर भूसा लेने गया था। रविवार की सुबह दोनों भूसा लेकर लौट रहे थे। रास्ते में कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी दुश्मनी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। एक साल पहले गांव में एक साल पहले अमर सिंह की हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या का बदला लेने के लिए इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुरानी रंजिश में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस  पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed