{"_id":"58c2f2944f1c1b8238dc4098","slug":"doing-countlessly-with-impartiality-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्षता से कराएं मतगणना : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्षता से कराएं मतगणना : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिला निर्वाचन अधिकारी जगतराज ने सभी मतगणना कार्य से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि मतगणना पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए।
कृष्णा बैंक्वट हॉल में सुपरवाइजर एवं सहायक सुपरवाइजर के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने निर्देश दिये कि मतगणना में लगे सभी कर्मी प्रात: छह बजे तक स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं, ताकि मतगणना समय से शुरू हो सके। मतगणना कक्षों में तैनात अधिकारी-कर्मचारी केवल सरकारी खाद्य-पेय सामग्री का सेवन करें। किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि या अभिकर्ता की खाद्य सामग्री स्वीकार न करें। कर्मी अपने साथ मोबाइल लेकर स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। कृष्णा बैंक्वट हॉल में सुपरवाइजर एवं सहायक सुपरवाइजर के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने निर्देश दिये कि आरओ समय-समय पर मतगणना टेबिलों का मुआयना करते रहें। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट पेपरों की गणना होगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा मतगणना कक्ष में एक अतिरिक्त टेबिल लगाई गई है। धामपुर सीट पर अधिक संख्या में पोस्टल बैलेट होने के कारण दो टेबिल लगाई गई हैं। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद, मास्टर ट्रेनर डॉ आकाश व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।