फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not put boxes in strong room under tight security

कासमियां इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम में रखी गईं मत पेटियां

Tue, 20 Apr 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Do not put boxes in strong room under tight security
नजीबाबाद के कासमियां इंटर कॉलेज में मतगणना व्यवस्था जुटाते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मत पेटियां कासमियां इंटर कॉलेज के तीन कक्षों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गईं हैं। एसडीएम और सीओ के निर्देशन में निर्वाचन से जुड़े कर्मचारियों ने रात्रि 12 बजे तक मत पेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद ब्लॉक के 172 मतदान केंद्रों के 458 बूथों से मत पेटियां लेकर रात्रि 9:30 बजे तक पोलिंग पार्टियां पहुंची। मोटाढाक, पीतमगढ़ के दूरस्त क्षेत्र से मत पेटियां लेकर आने वाले वाहनों में तकनीकि खराबी आने से बसों के कासमियां इंटर कॉलेज पहुंचने में विलंब हुआ। जोनल मजिस्ट्रेट नीरज कुमार सिंह, डॉ. एके मित्तल, ब्रिजेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में कासमियां इंटर कॉलेज पहुंचीं पोलिंग पार्टियों ने मत पेटियां जमा कराई। आरओ केसी जोशी एवं क्षेत्र के चुनाव में लगे एआरओ को देर रात तक मत पेटियों को तीन कक्ष में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। कुल 555 मत पेटियों में प्रत्याशियों का भाग्य कैद है। एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि सभी मत पेटियों को तीन स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखा गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर मत पेटियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed