{"_id":"5ce051d1bdec22076a49a28d","slug":"do-not-get-stolen-tractor-from-police-station-bku-doing-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला थाने से चोरी ट्रैक्टर, भाकियू ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला थाने से चोरी ट्रैक्टर, भाकियू ने की पंचायत
Sun, 19 May 2019 12:11 AM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sun, 19 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
भाकियू की पंचायत में उनके साथ बैठकर वार्ता करते सीओ महेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कोतवालीदेहात थाने से किसान का ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी होने, यूनियन के नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने, मंडावर पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं से 25 हजार रुपये छीनने के मामले में भाकियू ने ब्लॉक में पंचायत करते हुए प्रदर्शन किया। सीओ नजीबाबाद महेश कुमार के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। मामले में कार्रवाई न होने पर 21 मई को सभी सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करने और 27 मई को एसपी कार्यालय पर पशु बांधने, भूसा भरने का एलान किया गया।
ब्लॉक परिसर में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस किसानों का उत्पीड़न और उनसे अवैध वसूली कर रही है। किसानों के खिलाफ कई थानों में फर्जी मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। थाना मंडावर में तैनात दरोगा वेद प्रकाश शर्मा द्वारा थाना क्षेत्र के गांव नंगला महेश्वरी निवासी रतिराम के बैग 25 हजार रुपये निकालने के बाद भी अवैध रूप से थाने में बंद करके रखा गया। थाना कोतवाली देहात में तैनात दरोगा योगेश चौधरी ने खाते से अवैध रूप से निकाले 30 हजार रुपये की शिकायत करने गए यूनियन के कार्यकर्ताओं से अभद्रता की। किसानों से गोकशी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
दरोगा रामेश्वर सिंह द्वारा राजोपुर सादात के किसान से कुड़ी हटवाने के नाम पर पांच हजार रुपये लिए गये। गांव रहमापुर निवासी भोबिन के रिश्तेदार राजीव का सोनालिका ट्रैक्टर व रोटावेटर पुलिस सुरक्षा को धत्ता बताते लगभग 18 दिन पूर्व चोरों ने थाना परिसर से चोरी कर लिए। पुलिस इस मामले में अब तक कुछ नहीं कर पाई है। सीओ नजीबाबाद महेश कुमार धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। सीओ की जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी समर पाल सिंह, चौधरी सुर पाल सिंह, बलराम सिंह, विनोद परमार, सुनील प्रधान के मध्य बंद कमरे में लगभग एक घंटे तक समझौता वार्ता चली। जिसमें यूनियन के कार्यकर्ताओं की एसपी से फोन पर बात कराई गई। बाद में सीओ नजीबाबाद महेश कुमार ने किसानों के बीच आकर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने, थाना मंडावर, थाना कोतवाली देहात के उक्त तीनों दरोगा के विरुद्ध दो दिन के अंदर कार्रवाई करने, किसानों के पैसे वापस दिलाने, थाने से चोरी गया ट्रैक्टर व रोटावेटर को जल्दी बरामद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
चौधरी समर पाल सिंह की अध्यक्षता, नितिन सिरोही और वीर सिंह डबास के संचालन में आयोजित सभा को जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, चौधरी सुरपाल सिंह, विनोद परमार, महाशय शकूर, डॉ. इश्त्याक अंसारी, कुलदीप सिंह, विजय पाल सिंह, देवदत्त शर्मा, मदन सिंह चौहान, रामपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, जसवीर सिंह, सुनील प्रधान, बलराम सिंह, धर्मवीर सिंह, दुष्यंत राणा, करन सिंह, अनीश, सरदार इकबाल सिंह, राकेश प्रधान, राजपाल सिंह, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, सौपाल सिंह, सुभाष शर्मा अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।
किसानों ने रोका गन्ना सर्वे का कार्य
जलीलपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से नाराज किसानों ने गांव दत्तियाना पहुंची गन्ना सर्वे टीम को घेरकर सर्वे करने से रोक दिया।
शनिवार को गांव में पहुंची गन्ना सर्वेक्षण टीम को किसानों ने घेर लिया। गन्ना भुगतान न किए जाने से नाराज किसानों ने गन्ना सर्वेक्षण का कार्य रोक दिया। किसानों ने नारेबाजी कर तुरंत गन्ना भुगतान किए जाने, किसानों की गन्ना सप्लाई बढ़ाने, गन्ना में लगाने वाली कीटनाशक दवाइयों को चीनी मिल से दिलाए जाने आदि की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंचे चीनी मिल चांदपुर के जीएम गन्ना सुशील खोखर, भूपेेंद्र सिंह, राहुल चौधरी आदि ने किसानों से वार्ता कर एक सप्ताह में बीस दिन का गन्ना भुगतान, किसानों की दवाई, खाद, बीज आदि की समस्या का समाधान, किसानों को साथ लेकर सुबह छह बजे से गन्ना सर्वे कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान निखिल त्यागी, सूरज कश्यप, रामचरण सिंह, अनुज, कर्म सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।