फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not be deprived of public welfare schemes eligible: DM

जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें पात्र : डीएम

Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Do not be deprived of public welfare schemes eligible: DM
जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें पात्र : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी लाभार्थी जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। बैठक में डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को पूर्ण मानक के अनुरूप संचालित कर पात्र व्यक्तियों को लाभ देने के भी निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने कहा कि जो लाभार्थी पहले आवेदन करता है, उसे प्राथमिकता दें। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके कार्यालयों में शादी अनुदान से संबंधित जो भी आवेदन जांच के लिए भेजे गए हैं, उनकी जांच के बाद सभी दस्तावेज संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहे। साथ ही कोई अपात्र व्यक्ति अवैध रूप से लाभ प्राप्त न कर सके। शासन द्वारा लाभार्थियों को निर्धारित नकद धनराशि बैंक के माध्यम से तथा घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

जिले को पॉलिथीन मुक्त बनाएं एनजीओ
डीएम ने बैठक के बाद कलक्ट्रेट सभागार में ही एनजीओ के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले को सुंदर, आकर्षक और पॉलिथीन मुक्त बनाएं। जिला प्रशासन द्वारा उनको आवश्यक सहयोग और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे, खाली सार्वजनिक भूमि, तालाबों के तटों तथा पार्कों में पौधे रोपित कराएं। इसके लिए पौध तथा उसकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराएं जाएंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने नमो फाउंडेशन स्वयंसेवी संस्था के सेक्रेट्री सुशील कुमार राजपूत को जिले को प्रदूषण मुक्त बनाने में भी संस्था को सहयोग के लिए कहा। इस मौके पर चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, सीडीओ केपी सिंह, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा कल्याण विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed