फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM will have direct communication with women

डीएम का महिलाओं से होगा सीधा संवाद

Sun, 08 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
DM will have direct communication with women
डीएम का महिलाओं से होगा सीधा संवाद
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन मिशन शक्ति-3 अभियान के अंतर्गत घरेलू हिंसा समेत कई बिंदुओं पर महिलाओं की मन की बात जानेगा। इसके लिए दस अगस्त मंगलवार को -हक की बात- जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम होगा। इसमें डीएम उमेश मिश्र कार्यक्रम में महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे।

महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के संरक्षण के लिए मिशन शक्ति-3 अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत प्रशासन यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक हिंसा, लैंगिक असमानता, दहेज हिंसा आदि पर संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव व सहायता आदि पर महिलाओं से सीधा संवाद करेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत दस अगस्त को शाम साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक हक की बात डीएम के साथ कार्यक्रम है। डीएम उमेश मिश्र दो घंटे के इस कार्यक्रम में महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। जिले की कोई भी महिला उक्त बिंदुओं पर डीएम से अपनी बात कह सकती है। बताया कि संवाद के लिए लिंक http s://meet.google.com./nef-vvio-kdy है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed