{"_id":"6892560b5d2bc868bc0a513a","slug":"dm-visited-the-situation-in-khairullapur-pitamgarh-and-badia-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-156771-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीएम ने बाढ़ प्रभावित खैरुल्लापुर, पीतमगढ़ और बड़िया के हालात जाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीएम ने बाढ़ प्रभावित खैरुल्लापुर, पीतमगढ़ और बड़िया के हालात जाने
Wed, 06 Aug 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के बड़िया में पुल की एप्रोच का निरीक्षण करतीं डीएम।स्रोत-प्रशासन
नजीबाबाद। डीएम जसजीत कौर ने मूसलाधार वर्षा से प्रभावित बड़िया पुल, रपटा पुल नजीबाबाद, पीतमगढ़ का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
संतोषी माता मंदिर के निकट मालन नदी रपटा पुल व खैरुल्लापुर क्षेत्र में मालन नदी से हुए कटान और सब्जी की फसलों के नुकसान की डीएम ने जानकारी ली। डीएम ने प्रभावित क्षेत्र पर निगाह रखने, प्रभावितों को राशन किट वितरित करने के निर्देश दिए। डीएम ने भागूवाला क्षेत्र के पीतमगढ़ में पुल की टूटी एप्रोच से प्रभावित आवागमन तत्काल सुचारु करने के निर्देश दिए।
सिखों की कार सेवा से बने बड़िया-जट्टीवाला पुल, मालन नदी पुल और क्षेत्र के पानी से प्रभावित एप्रोच देखी। लोनिवि के एक्सईन शैलेंद्र सारस्वत को तत्काल मिट्टी की बोरियां लगाकर एप्रोच बचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बाढ़ नियंत्रण और वन अधिकारी भी मौजूद रहे।