{"_id":"629ba6e08b865f68b841cece","slug":"dm-upset-due-to-lack-of-quality-resolution-of-complaints-dhampur-news-mrt5915597140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का गुणवत्तापरक निदान न होने से डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का गुणवत्तापरक निदान न होने से डीएम खफा
विज्ञापन
धामपुर तहसील के सभागार में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुनते ड?
- फोटो : DHAMPUR
शिकायतों का गुणवत्तापरक निदान न होने से डीएम खफा
धामपुर। डीएम उमेश मिश्रा ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि शिकायतों का सही निस्तारण न होने के मामले में सीएम ने भी नाराजगी जताई है। समीक्षा में धामपुर तहसील की स्थिति बेहद असंतोषजनक है। डीएम ने चेतावनी दी कि शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने की स्थिति में वह न केवल अधिकारियों को जेल भेजेंगे, बल्कि उनके खिलाफ जांच भी कराएंगे।
शनिवार को धामपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें कुल 154 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से सात का अधिकारियों ने मौके पर निदान करा दिया। शेष शिकायतें निदान कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दीं।
शिकायतों को सुनने के बाद डीएम ने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने सीएम के आदेशों का हवाला देते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापरक निदान न होने से सीएम ने बेहद असंतोष जताया है। शिकायत कर्ताओं द्वारा बताया जा रहा है कि उनकी शिकायत का निदान नहीं हो रहा है। जबकि अधिकारियों ने शिकायत के निदान की पोर्टल पर रिपोर्ट लगाई है। डीएम ने सही निदान न करने वाले अधिकारियों को जेल भेजने की हिदायत दी। कहा कि समस्या का निदान की वीडियो भी बनेगी।
विज्ञापन
डीएम ने ईओ सुभाष कुमार को सड़कों के किनारे लगे बैनर होर्डिंग, फ्लैक्सी, अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एसडीएम विजयवर्धन तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल, अतुल प्रधान आदि जिले के अधिकारी मौजूद रहे।