फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM fighters come jam bulldozer

डीएम के जाम में फंसते ही चल गया बुलडोजर

Fri, 24 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 24 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
DM fighters come jam bulldozer
बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में ईदगाह का निरीक्षण करके लौट रहे डीएम, एसपी की गाड़ी मोहल्ला काजीपाड़ा में अतिक्रमण में फंसने से डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने अफसरों के साथ पुलिस और पीएसी को बुलाकर मौके से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। अफसरों की टीम अतिक्रमण हटवाने में जुट गई। अफसरों ने अपने सामने खड़े होकर अतिक्रमण हटवाया। 
विज्ञापन

डीएम बी चंद्रकला और एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को ईदगाह का निरीक्षण कर लौट रहे थे। मोहल्ला काजीपाड़ा में वन वे रोड  के पास आमने सामने स्थित नेशनल बेकरी, रुड़की बेकरी व सानिया बेस्ट बेकरी द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण डीएम, एसपी व अन्य अफसरों की गाड़ी फंस गई। सड़क पर बीच में स्टूल रखे होने के साथ बाइक भी खड़ी थी। यह देख डीएम ने एसपी और अन्य अफसरों को तुरंत अतिक्रमण हटाने  के निर्देश दिए।                अफसरों की टीम ने  पीएसी, पुलिस व पालिका की टीम को मौके पर बुलाकर अतिक्रमण हटवाना शुरू करा दिया गया। अतिक्रमण पर जेसीबी चलनी शुरू होते ही मोहल्ले की महिलाएं विरोध करने आ गईं, लेकिन किसी की नहीं चली। पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी व हथौड़ों   टीन शेड आदि तोड़ने शुरू               कर दिए। एकदम सड़क पर रखे नेशनल बेकरी के जनरेटर को भी कब्जे में ले लिया व बाकी सामान भी जब्त कर लिया। सानिया बेस्ट बेकरी की टीन शेड व रुड़की बेकरी का रैंप ध्वस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन

इस दौरान मोहल्ले में भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई। दो घंटे से अधिक समय के बाद अभियान समाप्त हुआ। इस दौरान एसडीएम विनीत कुमार, सीओ रामानंद कुशवाहा, तहसीलदार राजेश  वर्मा, थाना कोतवाली शहर के प्रभारी सुरेंद्र पचौरी, नगर पालिका सफाई निरीक्षक डीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों में रोष
मोहल्ला काजीपाड़ा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने की चर्चा मुख्य बाजार में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों में भी रही। कुछ व्यापारी कहते नजर आए कि जिला प्रशासन अब फिर से अतिक्रमण हटाने के मूड में आ गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने से व्यापारियों के पसीने छूटे हैं।

लगेगा जुर्माना
नगर पालिका के ईओ जेके आनंद के मुताबिक नेशनल बेकरी ने नोटिस मिलने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया। नोटिस मिलने के बाद से अतिक्रमण हटने तक की तारीख तक 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। अतिक्रमण हटवाने में जो विभाग का तेल आदि पर खर्च हुआ है, वह भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed