{"_id":"68ffc665d66159aad60dda5d","slug":"dm-expressed-displeasure-over-low-revenue-collection-warned-of-action-bijnor-news-c-27-1-bij1007-163759-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कम राजस्व वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी, कार्रवाई को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कम राजस्व वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी, कार्रवाई को चेताया
Tue, 28 Oct 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने उप संभागीय परिवहन अधिकारी को खनन परिवहन में लगे वाहनों की नंबर प्लेट आदि की जांच करने के निर्देश दिए। नंबर प्लेट संदिग्ध, अपूर्ण या अपठनीय मिलने पर कार्रवाई को कहा। उन्होंने कम राजस्व वसूली पर अधिकारियों को कार्रवाई के लिए चेताया।
सोमवार शाम राजस्व अधिकारियों की कलक्ट्रेट सभागार में हुई कर करेत्तर की बैठक में डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण के निर्देश दिए। तीन और पांच वर्ष से अधिक पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता से करने, राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पर कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर यदि उनके विभाग की रैंकिंग प्रभावित होती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। बैंकों की सहायता से जिले के बड़े बकायादारों की सूची हासिल कर वसूली करने कहा। बैठक में एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, न्यायिक अंशिका दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा समेत सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।