फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM approved the list of 798 panchayats

डीएम ने 798 पंचायतों की सूची का किया अनुमोदन

Thu, 21 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM approved the list of 798 panchayats
डीएम ने 798 पंचायतों की सूची का किया अनुमोदन
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने 798 पंचायतों में चयनित पंचायत सहायकों की सूची का अनुमोदन कर दिया है। अब ग्राम पंचायत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करेंगी। साथ ही 172 ग्राम पंचायतों की सूची की जांच चल रही है। डीएम ने जल्द ही जांच प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 1123 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायतों ने पंचायत सहायकों का चयन करके सूची डीएम के अनुमोदन के लिए भेजी थी। डीएम ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची पर आपत्ति लेने के निर्देश दिए थे। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि सूचियों पर आई आपत्तियों का निस्तारण करके अनुमोदन के लिए डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। बताया कि डीएम ने 798 ग्राम पंचायतों की सूची का अनुमोदन कर दिया है। अनुमोदित सूचियों को संबंधित पंचायतों में भेज दिया गया है। अनुमोदित पंचायतों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र ग्राम पंचायतों से जारी होंगे।
विज्ञापन

172 पंचायतों की सूची की जांच जारी
डीपीआरओ ने बताया कि डीएम के निर्देशों के अनुपालन में 172 ग्राम पंचायतों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची की जांच जारी है। नजीबाबाद, अफजलगढ़, नूरपुर, धामपुर तथा किरतपुर ब्लॉक की सूची पर आपत्ति 23 अक्टूबर की शाम तक डीपीआरओ दफ्तर में प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed