फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   diwar girne se bacche ki maut

दीवार के नीचे दबकर बच्चे की मौत

Tue, 02 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Tue, 02 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के गांव किशनपुर कुंडा में मकान की दीवार के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक बच्ची और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


नूरपुर थाने के गांव मुजादपुर के अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी निरोता और चार वर्षीय बेटा आशीष, और छह वर्षीय नैंसी 31 जुलाई को बढ़ापुर के गांव किशनपुर कुंडा में रिश्तेदारी में गए थे। गांव किशनपुर कुंडा की ही रिश्तेदार विमला पत्नी शीशराम और सुधा पत्नी सत्यपाल के साथ सोमवार        की शाम को वह घर से घेर में जा रहे थे। उसने बताया कि रास्ते में ही रामनिवास का मकान पड़ता है।  जब वे इस मकान के पास से गुजर रहे थे अचानक ही दीवार उनके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन


घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। लेकिन आशीष की उपचार शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। नैंसी, निरोता, विमला और सुधा का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि घायलों की हालत अब ठीक नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed