फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diwali will be lit up with the amazing skills of the differently-abled

प्रेमधाम आश्रम और मुस्सेपुर आश्रम के दिव्यांगों ने तैयार किए आकर्षक दीए

Sun, 31 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be lit up with the amazing skills of the differently-abled
दिव्यांगों के अद्भुत हुनर से जगमगाएगी दिवाली
विज्ञापन

नजीबाबाद। दिव्यांगों में हुनर की कमी नहीं है। प्रेमधाम और आर्य सुगंध संस्थान के मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम में दिव्यांगों ने दीपावली पर्व के लिए आकर्षक दीये तैयार किए हैं।
प्रेमधाम आश्रम साहनपुर और मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम के दिव्यांग आकर्षक दीये बनाने में जुटे हैं। प्रेमधाम आश्रम के संचालक फादर शिबु थॉमस, फादर बेनी तकेकरा और मुस्सेपुर आश्रम की संचालिका कमलेश आर्य के निर्देशन में दिव्यांग दीये, मोमबत्ती तैयार कर रहे हैं। आश्रम संचालक दिव्यांगों और बेसहारा को आत्मनिर्भरता के लिए कई लघु कार्यों से जोड़ते हैं।
विज्ञापन

आश्रम संचालक दिव्यांगों को कच्चे माल के रूप में मिट्टी एवं रंग आदि उपलब्ध कराते हैं। दिव्यांगों का हुनर उस समय नजर आता है जब दीयों को रंगों से सजाकर आकर्षक बनाते हैं। प्रेमधाम आश्रम के फादर शिबु थॉमस, फादर बेनी, मंजू शर्मा, नवनीत, मीनू शर्मा की देखरेख में दिव्यांग बलजीत, विकास, विशाल, सद्दाम, अंकित, राजू ने आश्रम और लोगों के घरों को जगमगाने के लिए हजारों दीपक तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य सुगंध संस्थान के मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम के साथ वृद्ध आश्रम में रहने वाले भी दीयों को सजाने और संवारने में जुटे हैं। संतोष देवी, शकुंतला, किरन, सुमित्रा, दिव्यांग विकास, ज्योति, गगन दीप, अमित आदि समेत आश्रमवासी दिव्यांग हजारों दीये बिक्री के लिए तैयार कर चुके हैं।

दिव्यांगों में होती है रचानात्मक सोच
प्रेमधाम आश्रम के फादर शिबु थॉमस और मुस्सेपुर आश्रम की कमलेश आर्य का कहना है कि दिव्यांगों में अद्भुत हुनर और रचनात्मक सोच समाई होती है। उनमें सीखने और कुछ करने की ललक देखते ही बनती है। दिव्यांगों द्वारा तैयार आकर्षक दीये स्कूलों और समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से खरीदकर दिव्यागों का मनोबल बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed