फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dividend information given in the annual meeting

Bijnor News: वार्षिक सभा में दी लाभांश की जानकारी

Fri, 25 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dividend information given in the annual meeting
मंडावली के सिकरौड़ा समिति में बैठक करते किसान प्रतिनिधि। - फोटो : NAZIBABAD
वार्षिक सभा में दी लाभांश की जानकारी
विज्ञापन

मंडावली। किसान सहकारी समिति सिकरौड़ा की वार्षिक साधारण सभा में किसान प्रतिनिधियों को समिति द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को एक वर्ष में समिति द्वारा 15 लाख रुपये से अधिक लाभांश से अवगत कराया गया।

किसान सहकारी समिति सिकरौड़ा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सचिव कुलवीर सिंह के नेतृत्व में समिति की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई। समिति सचिव कुलवीर सिंह ने वर्ष 2021-22 में समिति द्वारा छह करोड़ 94 लाख 29 हजार 640 रुपये किसानों को ऋण दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा छह करोड़ 77 लाख 52 हजार 441 रुपये वसूल किए गए। उन्होंने समिति को 15 लाख 924 रुपये का लाभांश होने की जानकारी दी। वार्षिक साधारण सभा में किसान प्रतिनिधि राकेश त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, जाकिर अली, संजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, सूबे सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed