फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disturbed by mental and physical harassment, the doctor in charge of PHC resigned

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक ने दिया इस्तीफा

Mon, 22 Aug 2022 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Disturbed by mental and physical harassment, the doctor in charge of PHC resigned
इस्तीफा देने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रजनीश कुमार। - फोटो : BIJNOR
मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

अफजलगढ़/कासमपुर गढ़ी (बिजनौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुर गढ़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना तो इस्तीफे की वजह बताया है। हालांकि उत्पीड़न किसने और कब किया, इसका उन्होंने जिक्र नहीं किया है। सीएमओ ने इस्तीफा स्वीकार नहीं करने और किसी ग्रामीण से हुए विवाद को इस्तीफे के पीछे वजह बताया है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश कुमार ने रविवार को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से इस्तीफा भेजा है। जिसमें कहा गया कि वह वरिष्ठता क्रमांक 12002 क 4 लेवल एक वर्तमान में प्रभारी चिकित्साधिकारी कासमपुरगढ़ी के पद पर ब्लाक अफजलगढ में तैनात हैं और अपने पूर्ण विवेक से मानसिक व शारीरिक रूप से पीड़ित होने की बात कहते हुए इस्तीफा देने की बात कही है। साथ ही उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह आज के बाद वह कोई भी राजकीय कार्य करने मे समर्थ नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना मोबाइल भी रविवार को बंद कर लिया है।
विज्ञापन

कौन कर रहा था उत्पीड़न ?
प्रभारी चिकित्साधिकारी के अचानक इस्तीफा दिया जाना तमाम अटकलों को संग लेकर आया। यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर डाक्टर का उत्पीड़न कौन कर रहा था। विभागीय अधिकारी या कोई नेता या कोई और है। इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में हैं काफी लोकप्रिय डाक्टर रजनीश
कासमपुर गढ़ी के ग्राम प्रधान के पति मोहम्मद रजी ने बताया कि डाक्टर रजनीश क्षेत्र में अपने कुशल व्यवहार के चलते लोकप्रिय है। कोरोना काल में भी जनता का पूरा सहयोग किया। कभी किसी मरीज को शिकायत का मौका नहीं दिया। ग्रामीण शकील अहमद, मनोज कुमार, मोहम्मद जुनैद आदि ने भी डाक्टर के व्यवहार की प्रशंसा की है।

वर्जन:::
कासमपुर गढ़ी क्षेत्र के ही किसी व्यक्ति से चिकित्सक की नोंकझोंक हो गई थी, जिसके चलते वह तनाव में आ गए और अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। फिलहाल प्रभारी चिकित्साधिकारी को समझा दिया गया है। ...डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed