फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disturbances will be made at the borders of the district

अभेद बनाए जाएंगे जिले के बॉर्डर

Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Disturbances will be made at the borders of the district
अभेद बनाए जाएंगे जिले के बॉर्डर
विज्ञापन

बिजनौर। पड़ोसी जनपदों और उत्तराखंड की पुलिस से तालमेल बनाकर बॉर्डर को अभेद बनाया जाएगा। जिससे सीमाओं के आरपार जाकर अपराध करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। इसके संबंध में डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए। वहीं, अपराध समीक्षा के साथ-साथ 19 बिंदुओं पर चर्चा की गई।
पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार शाम डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने अपराध गोष्ठी की। जिसमें राजपत्रित अधिकारियों के साथ थाना प्रभारी मौजूद रहे। जिसमें आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, लंबित विवेचनाओं महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा कर विवेचना का जल्द से जल्द निस्तारण के लिए कहा गया। जिला बदर अपराधियों, माफिया, गैंगों व पूर्व से चिह्नित गैंगों की सक्रियता के बारे में भी निर्देश जारी हुए। संवेदनशील स्थलों पर पीआरवी आदि अन्य पुलिस बल के माध्यम से गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

अफसरों ने कहा कि जिले के बॉर्डरों पर पड़ोसी जनपद की पुलिस से तालमेल बनाकर सघन चेकिंग की जाए। अवैध और मिलावटी शराब पर अंकुश के लिए सभी थाना प्रभारियों से अपने मोबाइल फोन में बार कोड एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। जिससे दुकान पर जाकर नकली या असली शराब की पहचान की जा सके। वहीं, गंगा स्नान मेले के आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा मिशन शक्ति से लेकर आगामी चुुनाव आदि के संबंध में 19 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed