फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disturbances were found at Medicine Point earlier as well, yet drugs continued to be sold.

Bijnor News: मेडिसिन प्वाइंट में पहले भी मिली थी गड़बड़ी, फिर भी बिकता रहा नशा

Sat, 27 Dec 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Disturbances were found at Medicine Point earlier as well, yet drugs continued to be sold.
बिजनौर। मेडिसिन प्वाइंट पहले से ही विवादों में घिरा है। अक्तूबर माह में भी इस मेडिकल स्टोर पर गड़बड़ी मिली थी। इसके बावजूद भी यहां से नशे का कारोबार चलता रहा। जांच औषधि निरीक्षक को अल्ट्रा किंग एपी टेबलेट की बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएलए (ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी) को भेजी थी।
विज्ञापन

बरेली की सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स और दिल्ली टीम की छापामारी के बाद मेडिसिन प्वाइंट मेडिकल स्टोर चर्चाओं में है। यहां टीम को अवैध बाजार में करीब डेढ़ करोड़ की कीमत की छह लाख 14 हजार टेबलेट मिली। इसमें ट्रामाडोल, अल्प्राजोल, पेंटाजोसिन दवाई शामिल हैं। इससे पहले अक्तूबर माह में औषधि निरीक्षक को अल्ट्रा किंग एपी टेबलेट की जांच का इनपुट मिला था।
विज्ञापन

इस दवा को लैबोरेट फार्मास्यूटिकल्स, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश कंपनी ने बनाया। बिजनौर के मेडिसिन प्वाइंट पर लखनऊ से दो बिलिंग में 28-28 बॉक्स की डिलीवरी हुई। इस दवा का बैच नंबर पी00288 एवं पी00289 था। जांच में औषधि निरीक्षक को खरीदारी के दस्तावेज मिले। लेकिन यहां से किन मेडिकल स्टोर को दवाई की सप्लाई की गई। इसका कोई दस्तावेज नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed