फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District's sugar mills will return in November

जिले की शुगर मिलें नवंबर में चलेंगी

Thu, 24 Sep 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 24 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की शुगर मिल नवंबर में चलेंगी। पेराई सीजन जल्दी शुरू होने से गेहूं की बुआई समय से अधिक रकबे में हो सकेगी।
विज्ञापन


जिले में नौ शुगर मिल हैं। पिछले वर्ष मिल नवंबर के अंतिम सप्ताह में चलीं थी। इस कारण से गेहूं की बुआई कम रकबे में हुई थी और गेहूं का उत्पादन भी घटा था। इस समय किसान के सामने चारे की समस्या है और वह मिलों के चलने की ओर निगाह लगाए बैठा है।

डीसीओ ओपी सिंह ने बताया कि जिले में इस साल दो लाख तीन हजार  हेक्टेयर रकबे में गन्ना है। जो पिछले साल के मुकाबले दो हजार हेक्टेयर अधिक है। इसमें 51 प्रतिशत अर्ली वैरायटी का गन्ना है।
विज्ञापन


मिलों में 70 से 75 प्रतिशत तक मशीनों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। मिलों को 15 नवंबर तक पेराई शुरू करने को कहा गया है तथा इसको लेकर प्रशासन मिलों पर दबाव बनाए हुए हैं। डीसीओ ने बताया कि वह भाकियू पदाधिकारियों के साथ मिल का भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल समय से चलेगा। डीसीओ ने बताया कि जिले का किसान अक्टूबर में शरदकालीन गन्ने की बुआई शुरू करता है। उन्होंने कम रकबे में अधिक पैदावार लेने के लिए ट्रेंच विधि से गन्ने की बुआई करने की सलाह दी है। भाकियू के जिलाध्यक्ष रामअवतार सिंह का कहना है कि मिलों के जल्दी चलने से किसान गेहूं की बुआई समय से शुरू कर देगा।

इससे गेहूं का रकबा व उत्पादन बढ़ेगा। मिलों के समय से चलने पर किसान को चारे की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed