फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District President of Bhakiyu Chadhuni expelled from the organization

Bijnor News: निष्कासित किए गए भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष

Mon, 06 Feb 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
District President of Bhakiyu Chadhuni expelled from the organization
हल्दौर में बिलाई शुगर मिल के गेट पर धरने पर बैठे भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता।
- संगठन ने युवा जिलाध्यक्ष को निलंबित किया, बिलाई चीनी मिल पर किसानों का धरना जारी
विज्ञापन

फोटो-15
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बकाया भुगतान आंदोलन को लेकर भाकियू चढ़ूनी में दो फाड़ हो गए थे। पदाधिकारियों में आपस में आरोप प्रत्यारोप शुरु हो गए थे। वीडियो वायरल हो गया। इस विवाद को शांत करने के लिए संगठन के सह प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर ने जिलाध्यक्ष को निष्कासित कर दिया है और युवा जिलाध्यक्ष को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है।
जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने गत रविवार को प्रदेशाध्यक्ष के धरना स्थगित करने के ऐलान को दरकिनार करते हुए बिलाई चीनी मिल पर अपने ग्रुप के कार्यकर्ताओं के साथ धरना जारी रखा था। धरना अगले दिन भी जारी रहा। संगठन में उत्पन्न हुए दोनों गुटों की ओर से आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल हो गया। सह प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर का कहना है कि जिलाध्यक्ष छतर सिंह पिछले कई दिनों से चीनी मिल पर धरना-प्रदर्शन चल रहा था। गत रविवार को भुगतान के मुद्दे को लेकर महापंचायत हुई, इसी पंचायत में प्रदेशाध्यक्ष ने धरना स्थगित करने का ऐलान कर दिया था, लेकिन जिलाध्यक्ष ने बागी तेवर अपनाते हुए धरना खत्म नहीं किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष छतर सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। इस मामले में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जांच कराई जा रही है। विकास चौधरी ने कहा कि उन्होंने जब मिल से कोई रकम नहीं ली है, तो उन्हें किसी बात का डर नहीं है। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। अगर आरोप सिद्ध हुए तो वह जिले से पलायन कर जाएंगे। दोनों पदाधिकारियों का कहना है कि जांच होने के बाद सभी के सामने स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का मिल गेट पर धरना प्रदर्शन जारी रहा
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल पर चालू सत्र के किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का चीनी मिल गेट छठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। बिलाई चीनी मिल के मेन गेट पर सोमवार को नेतृत्वविहीन भाकियू चढ़ूनी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि मिल प्रशासनिक अधिकारियों ने तीन करोड़ रुपये प्रतिदिन नहीं देकर वादाखिलाफी की है। मिल किसानों का शोषण करने में लगी हुई है। कहा कि जब तक समस्त बकाया भुगतान नहीं होगा, तब तक कोई भी कार्यकर्ता धरने से नहीं उठेगा। इस अवसर पर सुखबीर सिंह, विजयपाल सिंह, हेमेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, चमन सिंह, सोमेंद्र सिंह, वकील अहमद, बलराम सिंह, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed