फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District police force leaves for Mooradabad, Sambhal

मुुरादाबाद, संभल के लिए जिले की पुलिस फोर्स रवाना

Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
District police force leaves for Mooradabad, Sambhal
मुुरादाबाद, संभल के लिए जिले की पुलिस फोर्स रवाना
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए रविवार को बिजनौर की पुलिस मुरादाबाद व संभल के लिए रवाना हुई है। पुलिस लाइन से एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 1100 पुलिसकर्मी जिले से चुनाव कराने के लिए रवाना हुए हैं।

मुरादाबाद जिले में 26 व संभल जिले में 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हैं। चुनाव के लिए बिजनौर से भी पुलिस फोर्स मांगा गया था। पुलिस लाइन में पुलिस लाइन व थानों से 1100 पुलिसकर्मी चुनाव कराने के लिए भेजे गए हैं। पुलिस लाइन में रविवार सुबह एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने चुनाव ड्यूटी में जाने वाले पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। कहा निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी करें। कोरोना के चलते अपना ध्यान रखें। मास्क लगाएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। आपस में भी पुलिसकर्मी दूूरी बनाए रखें। इसके बाद एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक मुरादाबाद व संभल में चुनाव कराने के लिए जिले से 1100 पुलिसकर्मी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed