{"_id":"6a2336e924d6dcf0e40b697a","slug":"district-panchayat-presidents-whatsapp-app-hacked-money-demanded-from-acquaintances-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-181490-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिला पंचायत अध्यक्ष का व्हाट्स एप हैक, परिचितों से मांगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिला पंचायत अध्यक्ष का व्हाट्स एप हैक, परिचितों से मांगी रकम
विज्ञापन
बिजनौर। आम हो या खास, साइबर ठगों से कोई बच नहीं पा रहा है। अब जिले के प्रथम नागरिक यानि जिला पंचायत अध्यक्ष का ही व्हाट्स एप हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके परिचितों को मैसेज कर रकम मांगी गई। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष ने फेसबुक के माध्यम से संदेश देकर लोगों को सचेत किया।
शुक्रवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के नंबर से उनके परिचितों के पास व्हाट्स पर मैसेज आने लगे। साइबर ठग ने एक व्यक्ति को भेजे मैसेज में पहले हैलो बोला, फिर लिखा कि एक छोटी सी हेल्प चाहिए। जवाब में क्या..लिखने पर कहा गया कि कुछ अमाउंट की जरूरत है, मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है। परिचित ने पूछा कि कितने...फिर मैसेज आया कि 35 हजार। इसी तरह से तमाम परिचितों से रकम मांगी गई। किसी से 45 तो किसी से 65 हजार रुपये की डिमांड की गई। मैसेज आने पर कुछ परिचितों ने फोन करने का प्रयास किया तो जिला पंचायत अध्यक्ष का मोबाइल फोन बंद आया।
बाद में लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि को फोन करके पैसा मांगने के मैसेज की जानकारी दी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने फेसबुक के माध्यम से संदेश देते हुए व्हाटस एप हैक होने की जानकारी दी। कहा कि कोई भी व्यक्ति रकम नहीं दें। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।