फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Panchayat members will be given an assistant

जिला पंचायत सदस्यों को दिया जाएगा एक सहायक

Tue, 29 Jun 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat members will be given an assistant
जिला पंचायत सदस्यों को दिया जाएगा एक सहायक
विज्ञापन

बिजनौर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद बिजनौर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य मतदाता को एक सहायक दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार यह सुविधा केवल उन्हीं जिला पंचायत सदस्यों को दी जाएगी जो निरक्षर, दृष्टिबाधित या अन्य किसी अशक्तता के कारण मत पत्र को पढ़ने में सक्षम नहीं होंगे। इसके लिए चुनाव से कम से कम 48 घंटे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होगा।
विज्ञापन

जनपद में तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुुनाव होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के अनुसार विभिन्न कारणों से मत पत्र को पढ़ने में अक्षम मतदाता जिला पंचायत सदस्य अपने साथ मतदान स्थल तक कोई सहायक ले जाना चाहते हैं, तो उन्हें एक साथी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता के साथ सहायक के रूप में केवल उसके माता, पिता, भाई, बहन, पत्नी, पति, पुत्र, पुत्री में से किसी एक परिजन को ही अनुमति प्रदान की जाएगी। सहायक की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed