{"_id":"65a6d6dafeebce403b0382d4","slug":"district-panchayat-boards-seal-on-construction-work-plan-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-17733-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निर्माण कार्यों की योजना पर लगी जिला पंचायत बोर्ड की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निर्माण कार्यों की योजना पर लगी जिला पंचायत बोर्ड की मुहर
Wed, 17 Jan 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में निर्माण कार्य की योजना बनाने पर मुहर लगी। सर्व सम्मति से योजना बनाने का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को दिया गया। वहीं साल 2024-24 वित्तीय वर्ष के लिए आय व्यय के बजट को भी स्वीकृति दी गई।
मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की सामान्य बैठक हुई। बैठक में नूरपुर विधायक राम अवतार सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख भी मौजूद रहे। बैठक में जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2023-24 के पुनरीक्षित आय-व्यय बजट एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल आय-व्यय बजट को जिला पंचायत सदन ने स्वीकृति प्रदान की।
वहीं वर्ष 2024-25 के लिए जिला पंचायत की वार्षिक कार्य-योजना का भी अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने सदन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि जनपद के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं की जाएगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकताओं को देखते हुए जिला पंचायत द्वारा निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें सभी प्रतिनिधियों एवं जिला पंचायत सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। कहा कि जो कार्य शेष हैं उनको भी शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा। इसके साथ ही सर्व सम्मति से कार्य योजना बनाने का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को दिया गया है।
विज्ञापन
बैठक का संचालन एएमए विनोद कुमार ढाका ने किया। जिसमें अभियंता कपिल देव, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख और सदस्य मौजूद रहे।