फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District markets will open only till eight o'clock

आठ बजे तक ही खुलेंगे जिले के बाजार

Wed, 14 Apr 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
District markets will open only till eight o'clock
आठ बजे तक ही खुलेंगे जिले के बाजार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के बाजार अब शाम आठ बजे तक ही खुलेंगे। जिले में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक बाजारों को खोलने की अनुमति रहेगी। प्रशासन ने धर्म गुरुओं की अपील पर यह निर्णय लिया है। आज से यह आदेश में जिले में प्रभावी होगा। हालांकि पुुलिस ने मंगलवार रात को ही कई स्थानों पर मस्जिदों से इसका एलान करा दुकानें बंद करा दीं थीं।

जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिले में अब सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। धर्म गुरुओं की अपील पर यह फैसला लिया गया है। कई जगह मस्जिदों से इसकी घोषणा भी करा दी गई है। नवरात्र और रमजान के मद्देनजर मंगलवार को डीएम आवास पर डीएम, एसपी की मौजूदगी में धर्म गुरुओं की बैठक बुलाई गई। जिसमें कहा गया कि मंदिर व मस्जिदों में भीड़ न होने दें, मास्क का सख्ती से पालन कराया जाए। इस दौरान धर्म गुरुओं ने प्रशासन से रात में जिले भर की सभी दुकानें रात आठ बजे बंद कराने की अपील की। कहा कि सवेरे आठ बजे दुकानें खुलें और रात को आठ बजे बंद हो जाएं। कई जगह मस्जिदों में भी इसकी घोषणा करा दी गई है। पुलिस ने भी कई जगह लाउड स्पीकर से इसका एनाउंसमेंट करा दिया है। मंगलवार रात पुलिस ने जिले में कई जगह खुली दुकानें बंद करानी शुरू कर दीं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक धर्म गुरुओं की अपील पर रात में आठ बजे दुकानें बंद कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed