फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District bar election schedule announced, voting to be held on July 20

Bijnor News: जिला बार चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 20 जुलाई को होगा मतदान

Fri, 31 May 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 May 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
District bar election schedule announced, voting to be held on July 20
बिजनौर। बिजनौर जिला बार एसोसिएशन के 2024 के चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी गई। जिला बार के लिए मतदान 20 जुलाई को होगा और उसी दिन मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं दीपराज जैन के संचालन में हुई। चुनाव समिति की बैठक में चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की आज घोषणा की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार वकीलों के सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़कर 10 जून कर दी गई है, जो अंतिम होगी। 24 जून को सदस्यों की प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी। 27 जून को चार बजे तक उस पर आपत्ति की जा सकेगी। 28 जून को आपत्तियों का निस्तारण होगा। दो जुलाई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के सभी पदों के लिए चार जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जिला बार हाल में नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच पांच जुलाई को की जाएगी। उसी दिन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। नाम वापसी छह जुलाई को 11 से 3 के बीच में होगी। मतदान 20 जुलाई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक जजी में होगा। मतगणना मतदान संपन्न होने के एक घंटे बाद शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अर्हता 25 वर्ष नामांकन शुल्क 30 हजार रुपये, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अर्हता 20 वर्ष नामांकन शुल्क 15 हजार रुपये, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अर्हता 10 वर्ष और नामांकन शुल्क छह हजार रुपये, महासचिव पद के लिए अर्हता 20 वर्ष नामांकन शुल्क 20 हजार रुपये, कोषाध्यक्ष के लिए अर्हता 10 वर्ष और नामांकन शुल्क पांच हजार रुपये, संयुक्त सचिव प्रशासनिक, लाइब्रेरियन एवं संस्कृति सचिव महिला के लिए अर्हता पांच वर्ष व शुल्क 2500 रुपये होगा। नामांकन करते समय सीओपी कार्ड एवं मूल पंजीकरण पेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed