{"_id":"58864bb24f1c1bbb7ecf45cf","slug":"district-attorneys-did-not-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के वकीलों ने काम नहीं किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के वकीलों ने काम नहीं किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिला चंदौली समेत प्रदेश के कई जिलों में हुई अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में बार काउंसिल के आह्वान पर जिलेभर के वकील सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व संयुक्त सचिव मुकुल राठौर के संचालन में हुई बैठक में चंदौली में अधिवक्ता व उनके पुत्र व सुलतानपुर, आजमगढ़ व सहारनपुर में अधिवक्ताओं की हत्या पर रोष जताया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। पुलिस भी अपना काम सहीं ढंग से नहीं कर रही है। बैठक में अधिवक्ताओं की हत्या में वांछित आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी व मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। बैठक पूर्व अध्यक्ष निरंकार सिंह, दिनेश वर्मा, विनय देवरा, ब्रिजेश कुमार, गजेंद्र चौहान और पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, नगीना में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर नगीना बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं पर हुए हमलों की निंदा की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व पीड़ित अधिवक्ताओं के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई। विरोध में सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा व संचालन महासचिव भूपेंद्र कुमार ने किया। चांदपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता व सचिव नईम अहमद के संचालन में बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं की हत्या पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस हत्या के मामले में पुलिस सहीं ढंग के कार्रवाई नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन