फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   distalri plant ki dheemi gati par khafa

डिस्टिलरी प्लांट की धीमी गति पर खफा

Tue, 17 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
distalri plant ki dheemi gati par khafa
सहकारी चीनी मिल के डिस्टिलरी प्लांट निर्माण की प्रगति देखते एमडी। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद । चीनी मिल संघ के एमडी डॉ. बीके यादव ने चीनी मिल नजीबाबाद और निर्माणाधीन डिस्टिलरी प्लांट का निरीक्षण किया। एमडी ने डिस्टिलरी प्लांट निर्माण की धीमी गति पर प्रभारी प्रबंधक हड़काते हुए समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा न होने पर निलंबन की कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लखनऊ से आए एमडी डॉ. बीके यादव ने असिस्टेंट कमिश्नर कृषि डॉ. सहदेव सिंह, चीनी मिल संघ के वरिष्ठ प्रबंधक क्रय सीएस शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश यादव के साथ चीनी मिल और डिस्टिलरी प्लांट निर्माण का मंगलवार को निरीक्षण किया। एमडी ने डिस्टिलरी प्लांट निर्माण की धीमी गति पर निर्माण कंपनी के साइट इंचार्ज शशिकांत शुक्ला, डिस्टिलरी प्लांट के प्रभारी प्रबंधक राजपाल सिंह को हड़काया। उन्होंने प्लांट प्रबंधक को अप्रैल के प्रथम पखवाड़े में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एमडी डॉ. बीके यादव ने किसान सहकारी चीनी मिल का भ्रमण कर मिल के बेहतर संचालन के लिए तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बॉयलर में आ रही तकनीकी खराबी तत्काल दूर कराने को कहा। उन्होंने चीनी मिल के जीएम रामबचन यादव के निर्देशन में मिल प्रबंधन, कर्मचारियों और किसानों के प्रयास से उत्तम चीनी रिकवरी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल गेस्टहाउस में मिल समिति के उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, राघव प्रताप, हरेंद्र सिंह, सुभाष गहलौत, बेगराज सिंह ने एमडी से चीनी मिल कर्मियों को 15 दिन का अतिरिक्त पीआईबी दिलाने, मिल की क्षमता वृद्धि कराने की मांग की और बैंकों की ओर से किसानों को भुगतान न दिए जाने पर चिंता व्यक्त की। एमडी ने मिल के मुख्य अभियंता एपी सिंह, वीके मिश्रा, सीसीओ आरसी शर्मा, लेखाधिकारी तीरथराम मौर्य, सहायक अधिकारी रामेंद्र सिंह से पेराई सत्र से संबंधी विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed