{"_id":"5eb439ab8ebc3e90a24a680d","slug":"dispute-between-two-parties-in-ladanpur-village-bijnor-news-mrt4808251165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाड़नपुर गांव में दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाड़नपुर गांव में दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
लाड़नपुर गांव में दो पक्षों में विवाद
हल्दौर। डोल सीधी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडों के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव लाड़नपुर निवासी किसान धर्मपाल सिंह और पड़ोस के गांव मुकरपुर सत्ती निवासी एक अन्य किसान के चक नहर के पास एक-दूसरे से सटे हुए हैं। बुधवार को दोनों किसानों के बीच डोल सीधी करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। घटना में किसान धर्मपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य किसानों को अपनी ओर आता देख दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। धर्मपाल सिंह को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया और तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।