फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dispute between DM and BKU District President, farmers' demonstration lasted for six hours

Bijnor News: डीएम और भाकियू जिलाध्यक्ष में तकरार, छह घंटे चला किसानों का प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2023 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dispute between DM and BKU District President, farmers' demonstration lasted for six hours
बिजनौर कलक्ट्रेट में भाकियू टिकैत के धरने पर वार्ता करते डीएम। स्रोत किसान
-भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में डीएम से मिलने पहुंचा था प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

- डीएम के कार्यालय में भीड़ पहुचने और जिलाध्यक्ष के पुलिस द्वारा हाथ पकड़ने पर हुआ विवाद
- किसानों ने भाकियू जिलाध्यक्ष के साथ कलक्ट्रेट में कार्यालय के बाहर दिया धरना


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कलक्ट्रेट डीएम कार्यालय में भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह और डीएम अंकित अग्रवाल के बीच बुधवार को तकरार हो गई। किसान नेताओं का आरोप है कि डीएम ने जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की बात कही और सिपाहियों ने उनके हाथ पकड़ लिए। इससे गुस्साए किसान नेता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों का दावा है कि डीएम ने घटना पर खेद जताया, उसी के बाद धरना समाप्त किया गया।
जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह का आरोप था कि वह संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ किसानों की समस्याओं के निदान को पहुंचे थे। डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि इतने किसान अंदर क्यों आए। जिलाध्यक्ष का आरोप था कि डीएम ने उन्हें गिरफ्तार करने धमकी भी दी थी। सिपाहियों ने उनके हाथ पकड़ लिए थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब उनका सम्मान नहीं हो रहा है, तो जिले के किसानों के साथ क्या होगा। धरने पर शाम तक किसानों की भीड़ बढ़ती गई। धरने पर किसानों ने खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में विपक्षी नेता भी पहुंचे। धरने पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि जो अधिकारी किसान व किसान नेताओं का सम्मान नहीं करते हैं, वह आज किसान क्या करेंगे। कहा कि पूरी घटना से संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को अवगत करा दिया गया है। किसान नेताओं ने बताया कि शाम को डीएम अन्य अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और किसानों के बीच बैठकर खेद प्रकट करते हुए कहा कि किसानों का हमेशा सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसडीएम सदर की उपस्थिति में किसान प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई, जिसमें जबरन क्रय केंद्र नहीं लगाने, गन्ना मूल्य भुगतान समय पर दिलाने आदि बिंदुओं पर वार्ता हुई। एसडीएम ने कहा कि कहीं भी जबरन क्रय केंद्र नहीं लगवाया जाएगा। अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा। उधर, डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि वह इस मामले पर कुछ नहीं कहेंगे।



धरने पर ये रहे उपस्थित
संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू, मंडलाध्यक्ष बाबूराम तोमर, राष्ट्रीय प्रचारक होशियार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, चौधरी कुलदीप सिंह, संदीप त्यागी, मुनेंद्र काकरान, जयसिंह, जितेंद्र पहलवान, धर्मवीर सिंह धनकड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed