फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disposal of 12989 cases in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 12989 वादों का निस्तारण

Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 12989 cases in National Lok Adalat
बिजनौर जजी राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते जिला जज अतुल कुमार गुप्ता। - फोटो : BIJNOR
राष्ट्रीय लोक अदालत में 12989 वादों का निस्तारण
विज्ञापन

बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 हजार 989 वादों का निस्तारण करते हुए सात लाख 25 हजार 870 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 18 करोड़ दो लाख 72 हजार 971 रुपये की समझौता धनराशि दिलाई गई।
जिला जज अतुल कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर लोक अदालत का उद्घाटन किया। प्राधिकरण के सचिव शिवानंद गुप्ता के अनुसार लोक अदालत में जिला जज ने 13 वादों का निस्तारण किया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव पांडेय ने 49 वादों का निस्तारण करते हुए एक लाख 20 हजार रुपये की समझौता धनराशि व अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश चित्रा सिंह ने 40 वादों का निस्तारण करते हुए नौ लाख 49 हजार रुपये की समझौता धनराशि अदा कराई। मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा 30 वादों का निस्तारण करते हुए एक करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि प्रतिकर स्वरूप पीड़ित परिवारों को दिलाई।
विज्ञापन

अतिरिक्त न्यायाधीश आरए कौशिक ने चेक बाउंस के मामलों में एक करोड़ 60 लाख 28 हजार 982 रुपये की धनराशि दिलाई गई। ईसी एक्ट के विशेष न्यायाधीश हनी गोयल ने 552 वादों का निस्तारण कर दस हजार रुपये की जुर्माना राशि व अपर जनपद न्यायाधीश कंचन ने दो वादों में एक हजार रुपये की धनराशि वसूली। सीजेएम विमल त्रिपाठी ने 692 वादों में तीन लाख 11 हजार 840, एसीजेएम शारिब अली ने 658 वादों में 63 हजार 380 रुपये, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अभिनव यादव ने 390 वादों में 44 हजार 570 की जुर्माना धनराशि वसूली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन रचना ने 28 वादों का निस्तारण करते हुए 70 लाख 86 हजार 620 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किए। लघुवाद न्यायाधीश नीलू मेनवाल ने छह वाद, एडीजे नगीना मनमोहन सिंह, एडीजे डा.मनु कालिया ने एक-एक वाद का निस्तारण किया। जज एफटीसी नीलम सरोज ने 26 वादों में 2400 रुपये की जुर्माना राशि वसूली। एसीजेएम नगीना अमोदकांत ने 296 वादों का निस्तारण करते हुए 92 हजार 620 रुपये, सिविल जज जूनियर डिवीजन नगीना देवेंद्र कुमार ने 389 वादों में 28 हजार रुपये, सिविल जज जूनियर डिवीजन अखिल कुमार ने 649 वादों में एक लाख 24 हजार 400 रुपये, सिविल जज जूनियर डिवीजन चांदपुर निपेंद्र कुमार ने 487 वादों में 25 हजार 760 रुपये की जुर्माना धनराशि वसूली। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकिता सिंह ने 22 वादों का निस्तारण किया। राजस्व न्यायालय द्वारा सात हजार 651 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों के बैंक रिकवरी के 834 वादों का निस्तारण करते हुए 13 करोड़ 61 लाख 47 हजार 221 रुपये की धनराशि वसूल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed