फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Display of voter lists of gram panchayats

पुनरीक्षित मतदाता सूचियों पर आपत्ति व दावे निस्तारण शुरू

Thu, 07 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Display of voter lists of gram panchayats
पुनरीक्षित मतदाता सूचियों पर आपत्ति व दावे निस्तारण शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायत चुनाव की पुनरीक्षित मतदाता सूचियों पर प्राप्त आपत्ति व दावों के निस्तारण का काम शुरू हो गया है। राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल की संयुक्त टीम 11 जनवरी तक आपत्ति व दावों की जांच करेगी। इस दौरान प्रधान पदों के दावेदार आपत्ति तथा दावों पर अपने तर्क रखने के लिए समर्थकों के साथ तहसील में आ रहे हैं।
पंचायत चुनाव की तैयारी का काम चल रहा है। जिले में 26 दिसंबर तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चला। 27 दिसंबर से गांवों में डोर टू डोर मतदाता सूचियों के प्रकाशन का काम चला। सूचियों पर आपत्ति ली गई हैं। इसके लिए तीन जनवरी आखिरी तारीख थी।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि बिजनौर तहसील क्षेत्र में करीब 50 आपत्ति व दावे हैं। आपत्ति व दावे की मौका जांच को राजस्व निरीक्षक वह लेखपाल की टीम बनाई गई हैं। चार जनवरी से गांव गांव जांच शुरू हो गई है। जांच 11 जनवरी तक होगी। बताया कि 12 जनवरी से मतदाता सूचियों को संशोधित करने का काम चलेगा। 24 जनवरी को पंचायतों की मतदाता सूचियों को फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर तहसील में पुनरीक्षित मतदाता सूचियों पर आपत्ति करने व नये वोटर बनाने के लिए प्रधान पदों के दावेदार अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं। तहसील आने वाले दावेदार अपने समर्थकों के समर्थन में तरह तरह के तर्क प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed